नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नाश्ते में कुछ टेस्टी खाने का काम हो या फिर शाम के स्नैक में, ब्रेड रोल हर किसी को पसंद आते हैं। इनकी मसालेदार स्टफिंग और ब्रेड की क्रिस्पी लेयर का कॉम्बिनेशन अलग ही लेवल का होता है। बेस्ट बात होती है कि इनके लिए आपको अलग से कोई आटा वगैरह नहीं लगाना होता। बस उबले हुए आलू हैं, तो उनकी मसालेदार स्टफिंग तैयार कर लें और एक पैकेट ब्रेड ले आएं। समोसे और ब्रेड पकौड़ों को टक्कर देता है ये स्नैक। हालांकि कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके ब्रेड रोल ज्यादा तेल सोख लेते हैं या फिर तेल में फट जाते हैं। इन्हीं प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप बिल्कुल परफेक्ट ब्रेड रोल बना सकते हैं, बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसे। तो चलिए जानते हैं-ठंडे आलू से तैयार करें स्टफिंग ब्रेड रोल के लिए स्...