नई दिल्ली, अगस्त 9 -- पीने का पानी साफ-सुथरा एक बेसिक जरूरत है। खासतौर में जहां नलों से पानी पीने के लिए लेना पड़ता है इनके गंदे और संक्रमित होने का ज्यादा डर होता है। नल के पानी में लोहे के बारीक कण, बैक्टीरिया, गंदगी, वायरस और धूल-मिट्टी हो सकती है। ऐसा संक्रमित पानी पीने से पीलिया, टायफाइड, कालरा, डायरिया जैसी बीमारियां होने का डर रहता है। ऐसे में इस नल वाले पानी को साफ करके पीना जरूरी होता है। वैसे तो घरों में आजकल वाटर प्यूरीफायर लगा होता है। लेकिन लाइट ना हो तो ये वाटर प्यूरीफायर भी नहीं चलते। ऐसे में कुछ देसी तरीके पानी को साफ करने के लिए जरूर जानने चाहिए।पानी को उबालें पानी को किसी बड़े बर्तन में पांच से दस मिनट के लिए तेज आंच पर उबालें। फिर इसे ठंडा कर लें। ऐसा करने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस का सफाया हो जाता है। वहीं ...