हापुड़, मई 29 -- एक साल पहले दो करोड़ लागत के तार चोरी होने का खुलासा आज तक नहीं हो पाया जबकि रात को फिर से चोर गांव की आबादी के पास से दो ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान हो रहे किसान जब तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो एक घंटे खड़े होने के बाद पुलिस के डर से वापस लौट आए। कोतवाल साहब को ईद की डयूटी पर बताते हुए ऑफिस में बैठे साहब ने कहा कि आपकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं होगी। आप बिजली वाले थाने जाए। भाई मै भी किसान का बेटा हूं, ज्यादा करोगे तो आपके लिए मुश्किल होगी। जिसके भय से किसान वापस लौट गए। पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने के लिए पत्राचार किया है。 यह भी पढ़ें- ना पुलिस सुन रही न विभाग, संकट में किसानट्रांसफार्मर चोरी की घटना कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दादरी गांव के जंगल से ट्रांसफार्मरों ...