निज प्रतिनिधि, नवम्बर 30 -- हटिया से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली कोसी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से शुक्रवार की देर रात रेलवे पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक अब्राहम (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सहरसा स्टेशन पर उतारे गये अब्राहम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पेशे से संगीतकार है और 2013 से मुंबई के खारघर में रह रहा है। उसने अपना नाम अब्राहम, पिता का नाम अमेड और निवास स्थान नाइजीरिया बताया। बताया कि वह पटना से पूर्णिया के बनमनखी जा रहा था। वहां से अपने भारतीय मित्र से मिलने चंपानगर जाता। जांच में उसके पास से पासपोर्ट, वीजा, यात्रा टिकट, भारत में रहने का पहचान पत्र या संगीतकार होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवेदन पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते रेल पुलिस ने उसे खगड़िया रेल न्यायालय में शनिवार को पेश किया। कटिहार के रेल एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.