गाजियाबाद, अप्रैल 8 -- Ghaziabad Espionage Case : गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए आरोपियों का केस इसी महीने एनआईए के पास चला जाएगा। देशभर में कई जगह से गाजियाबाद के पैटर्न पर जासूसी करने वालों की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने केस अपने अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केस की जांच कर रही एसआईटी आरोपियों के खिलाफ करीब 20 गवाहों के बयान दर्ज करेगी, जिससे आरोपियों के खिलाफ मिले इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक साक्ष्य और पुख्ता होंगे।10 दिन में 21 लोग हुए थे गिरफ्तार कौशांबी थाना पुलिस ने 14 मार्च से 24 मार्च के बीच पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने 11 सदस्यों की एसआईटी गठित की थी। आरोपियों की गि...