गुवाहाटी, मार्च 20 -- दोAssam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव से पहले वहां की राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदल रही है। लंबे समय तक कभी हां-ना तो कभी सियासी खींचतान और फिर गठबंधन से इनकार करने वाले आखिरकार राज्य के दो गोगोई अब जाकर अंतत: एकजुट हो गए हैं और मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं। ये दोनों गोगोई हैं- असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई और क्षेत्रीय पार्टी रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई। दोनों ने गुरुवार रात गठबंधन की घोषणा की। गठबंधन की घोषणा गौरव गोगोई और अखिल गोगोई ने संयुक्त रूप से किया। दोनों नेताओं ने मंच पर गमछा आदान-प्रदान कर एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर अखिल गोगोई ने यहां तक कहा कि उनकी पार्टी अब गौरव गोगोई को असम का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेगी। अखिल ने कहा, "आज, रायजोर दल और कांग्रेस के बीच...