नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- गर्मी हो या सर्दी का मौसम अचार सदाबहार होता है और हर थाली में मौजूद होता है। आम, मिर्च, कटहल, लहसुन, अदरक ना जाने कितने तरह के अचार भारतीय रसोई में बनते हैं। इन सभी में से सबसे खास अचार होता है, हरी मिर्ची का। हरी मिर्च का अचार दाल-चावल, पूड़ी, पराठा, छोले-भटूरे, कुल्चा सभी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। कई लोग इसे बाजार से लेकर आते हैं लेकिन इसे घर पर बनाने में भी कोई झंझट नहीं है। ना आपको इसे धूप में सुखाना पड़ेगा और ना ही ज्यादा हवा-पानी की जरूरत होगी। शेफ कुणाल कपूर ने हरी मिर्च का टेस्टी और चटपटा अचार बनाने की रेसिपी शेयर कर दी है और वो भी सिर्फ 5 मिनट में बनाकर रेडी हो जाएगा।हरी मिर्च के अचार के लिए इंग्रेडिएंट्स- हरी मिर्च - 250 ग्राम नमक - 1½ छोटा चम्मच मेथी दाना - 1 छोटा चम्मच कलौंजी - 1 छोटा चम्मच सौंफ ...