नई दिल्ली, जुलाई 2 -- अगर आप मथुरा गए होंगे तो वहां के पेड़े जरूर खाए होंगे। वहां के पेड़ों का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि दो-तीन खाए बिना कोई रह नहीं सकता। तो क्यों ना आप इन पेड़ों को घर पर ही बना लें। इन्हें बनाने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा और इसमें ना दूध उबालकर डालने का झंझट होगा और ना ही मावा मिलाना पड़ेगा। शमाल कुकिंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर मथुरा के पेड़ों की आसान रेसिपी शेयर की है। उनकी रेसिपी वाकई काफी आसान है, जिसमें कम समय लगेगा। साथ ही इसमें मावा या दूध डालने वाला झंझट भी नहीं है, तो चलिए आपको सिंपल रेसिपी बताते हैं और इसकी मदद से आप भी मथुरा वाले पेड़े घर पर बनाकर खाएं।बेस के लिए सामग्री कैसे बनाएं सबसे पहले आपको एक पैन लेना है, जिसमें 2 चम्मच घी डालना है। अब इसमें 1 कप मिल्क पाउडर डाल दीजिए और इसे भूरा होने तक रोस्ट ...