नई दिल्ली, जुलाई 5 -- किचन में बनने वाली कई चीजें ऐसी होती हैं, जो अगर बिना तेल-घी या फिर किसी मशीन के बनाई जाए तो हमें लगता है कि स्वादिष्ट नहीं लगेंगी। जबकि तेल-घी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और हर घर में मिक्सर हो ऐसा भी जरूरी नहीं। जॉली मक्कड़ अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई किचन हैक, सिंपल फूड ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बिना तेल-घी के अंडे की हाफ फ्राई बनाने और बिना जूसर के तरबूज का जूस निकालने की तरकीब बताई है। उनकी ये ट्रिक देखकर यूजर्स कमेंट कर इसे ट्राई करने की बात कह रहे हैं, साथ ही उस रेसिपी को हेल्दी भी बता रहे हैं। तो चलिए आपको भी ये फूड हैक्स बताते हैं, जो आपके लिए हेल्दी और ईजी साबित हो।अंडे का हाफ फ्राई संडे हो या मंडे- रोज खाओ अंडे वाली लाइन तो आपने जरूर सुनी होगी। कई लोग अंडे को डेली रूटीन में शामिल भी क...