नई दिल्ली, मई 13 -- सुबह कभी अगर उठने में देरी हो जाती है तो सबसे पहला ख्याल आता है कि अब नाश्ते में क्या बनाएं, जो जल्दी बन जाए। नाश्ता ऐसा भी होना चाहिए जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद भी आए। अगर आप भी सुबह उठने के बाद इन सवालों के घेरे में आ जाते हैं, तो हम आपके लिए बढ़िया रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप लेट भी उठेंगी तब भी कोई टेंशन नहीं होगी और झटपट नाश्ता बनकर रेडी हो जाएगा। ये नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होगा, बच्चे बार-बार यही खाने की जिद करेंगे और पतिदेव भी खुश हो जाएंगे। हम जिस नाश्ते की बात कर रहे हैं, वह दही से बन जाएगा और ये रेसिपी वनिशा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।क्या-क्या चाहिए? इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- आधा कप ताजा दही, आधा कप बारीक सूजी, बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी धनिया और हरी मिर्च। स्वाद बढ़ाने के लिए काल...