नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- बिहार की फेमस डिश लिट्टी चोखा आपने कभी न कभी जरूर खाया होगा और उसका स्वाद आपके मुंह में घुल गया होगा। लिट्टी-चोखा बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और आज हम इसे बनाने का नया तरीका आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। वैसे तो लिट्टी को बनाने के लिए अंगीठी सुलगाओ और फिर उस पर इसे पकाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन पानी वाले तरीके से आपको तलना और सुलगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस आपको पानी खौलाना है और उसमें लिट्टी को पका लेना है। चलिए लिट्टी बनाने का सिंपल तरीका आपको बताते हैं।पानी वाली लिट्टी बनाने के आसान स्टेप्सआटा करें तैयार एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और 1-2 चम्मच घी डालकर मिलाएं। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।सत्तू की फिलिंग भरें एक बाउल में सत्तू लें। इसमें बारीक कट...