नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- वजन घटाना हर किसी को बड़ा चैलेंजिंग लगता है। खासकर डाइट को ले कर समझ ही नहीं आता कि क्या खाएं या क्या पूरी तरह अवॉइड करें। कुछ लोग तो अपनी डाइट से रोटी, चावल पूरी तरह निकाल देते हैं और उनकी ये डाइट मुश्किल से कुछ दिन ही चल पाती है। अब सवाल है कि क्या रोज वाला खाना खा कर वजन कम किया जा सकता है? बिल्कुल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक 61 साल की महिला की वेट लॉस जर्नी वायरल हो रही है, जिन्होंने अपना 18 किलो वजन कम किया है। उनके वेट लॉस की खास बात है कि उन्होंने कोई फैंसी और बहुत महंगी डाइट नहीं है, बल्कि घर के बने दाल-चावल और रोटी खा कर ही ये गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। आइए जानते हैं उनकी डाइट के बारे में।घर का खाना खा कर घटाया 18 किलो वजन लोगों को अक्सर लगता है कि वजन घटाने के लिए कोई फैंसी या महंगी डाइट लेने क...