नई दिल्ली, जून 4 -- Lauki Sweet Recipe: लौकी की सब्जी या फिर कोफ्ता कई लोगों को खाना पसंद होता है लेकिन क्या आपने इसकी मिठाई खाई है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मियों मे लौकी की मिठाई जरूर बनाई जाती है और मेहमानों को पानी के साथ ये दी जाती है। वैसे तो लौकी कई लोगों को पसंद भी नहीं होती लेकिन इससे बनी मिठाई जरूर पसंद आएगी। लौकी की मिठाई बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है और इसे आप प्रेशर कुकर में फटाफट बना सकती हैं। अगर डायबिटीज के मरीज घर पर हैं, तो बिना चीनी और गुड़ के इसे तैयार कर सकते हैं। आपकी मिठाई ऐसे बनकर तैयार हो जाएगी कि मुंह में जाते ही इसकी मिठास घुल जाएगी। तो चलिए आपको लौकी की मिठाई की स्पेशल रेसिपी बताते हैं। लौकी की मिठाई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए- लौकी- 1 किलो (छिली और कद्दूकस की हुई) दूध- 500 मिलीलीटर खजूर- 100 ग्राम...