नई दिल्ली, जुलाई 8 -- सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट भी भर दे और शरीर को अच्छी एनर्जी भी दे। अगर आप रोज वही पोहा, पराठा या सूजी-चावल की इडली खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार रागी की इडली बनाकर देखें। खास बात यह है कि इसमें चावल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता। रागी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और इससे बनी इडली स्वाद में भी किसी तरह कम नहीं लगती। सही तरीके से घोल तैयार किया जाए, तो यह इडली बिल्कुल मुलायम बनती है। इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें, फिर हर कोई इसकी तारीफ करेगा।रागी की इडली बनाने के लिए क्या चाहिए? आधा कप उड़द दाल एक चौथाई छोटा चम्मच मेथी दाना एक कप रागी का आटा स्वादानुसार नमक जरूरत के अनुसार पानी यह भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर बनाकर रखें मूंग दाल की मंगौड़ी, सालभर आएगी कामसबसे पहले करें ये तैयारी उड़द द...