नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन दिए जाते हैं। इनमें पीएम मुद्रा योजना काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई इस योजना के तहत अब 20 लाख रुपये तक लोन लिया जा सकता है। अब योजना के 11 साल पूरे हो गए हैं। आइए योजना के बारे में विस्तार से जान लेत हैं।किसे कितना मिलेगा लोन? योजना को चार कैटेगरी में बांटा गया है। ये 4 कैटेगरी शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस हैं। शिशु कैटेगरी के अंतर्गत 50,000 रुपये तक के लोन दिए जाते हैं, जो एकदम छोटे या प्रारंभिक चरण के व्यवसायों के लिए निर्धारित हैं। यह कैटेगरी उन व्यक्तियों की सहायता करती है जो नए उद्यम शुरू कर रहे हैं या बहुत छोटे स्तर पर कार्य कर रहे हैं, जैसे छोटी खुदरा दुकानें, मरम्मत सेवाएं आदि। इसमें...