नई दिल्ली, मई 21 -- गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने की क्रेविंग भला किसे नहीं होती। बच्चे तो बच्चे बड़े भी अक्सर मीठे में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर मार्केट वाली आइसक्रीम लाना भी सही नहीं है, वो भी जब घर पर आसानी से आप इसे बना सकते हों। आज एक ऐसी ही वायरल रस्क और दूध वाली राजभोग आइसक्रीम की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे बनाना भी सिंपल है और इसका रिच और क्रीमी टेस्ट वाकई आपको दीवाना बना देगा। राजभोग आइसक्रीम तो वैसे भी सभी की फेवरिट होती है, ये थोड़ी महंगी भी आती है। ऐसे में अगर एक बार आप घर पर ही ये वाली रेसिपी ट्राई कर लें, तो गर्मियों में जी भर के राजभोग आइसक्रीम का मजा ले सकते हैं। आइए फटाफट से वायरल रेसिपी जान लेते हैं।वायरल राजभोग आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री ये फटाफट से बनने वाली वायरल राजभोग आइसक्रीम बन...