नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- जब भी इंटरनेशनल क्रिकेट के बेस्ट कप्तानों की बात होती है तो क्लाइव लॉयड से लेकर कपिल देव, इमरान खान तक और फिर रिकी पोंटिंग से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ तक कई ऐसे बड़े नाम है जिन्होंने अपनी टीम को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है। क्लाइव लॉयड पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान थे। वहीं कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप में बतौर अंडर डोग भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया था। रिकी पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीते थे। वहीं एमएस धोनी ने भारत को 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। कोहली के नाम कोई वर्ल्ड कप तो नहीं मगर उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर बतौर कप्तान और खिलाड़ी खूब नाम कमाया। रोहित शर्मा ने करियर के अंत में भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जि...