नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 83 साल हो चुकी है और आज भी वो 12 से 15 घंटे की शिफ्ट करते हैं। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' और अपनी फिल्मों से सेट पर कड़ी मेहनत करते हैं जिनके लिए पूरी इंडस्ट्री उनकी तारीफें करते नहीं थकती है। अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा जगत को ब्लैक एंड व्हाइट दौर से VFX और CGI वाले दौर तक आते देखा है और अब इंडस्ट्री में AI से जुड़ी चीजें होते देख रहे हैं। लेकिन एक दौर वह भी था जब हर सीन को बिलकुल रियल करना पड़ता था।अमिताभ बच्चन को नहीं था अंदाजा स्टंट हों या फिर फाइट सीक्वेंस अमिताभ बच्चन ने ढेरों सीन असली में किए हैं। इनके दौरान कई बार उन्हें गंभीर चोटें लगीं तो कई बार वो बाल-बाल बचे। ऐसा ही एक किस्सा है अमिताभ बच्चन की फिल्म 'खून पसीना' का। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को बाघ के ...