नई दिल्ली, मई 31 -- बर्थडे, एनिवर्सरी, पार्टी में सबसे पहला ख्याल आता है केक का। बिना केक के आजकल हर पार्टी-फंक्शन अधूरा ही माना जाता है और कई बार बच्चे ऐसे ही केक खाने की जिद करते हैं। अब ऐसे में हर बार बाजार से महंगा केक मंगवाकर खिलाना सभी के बजट में नहीं होता लेकिन कढ़ाई तो सभी के घरों में होती है। कढ़ाई में केक बनाकर खा सकते हैं और खिला भी सकते हैं। कढ़ाई वाला केक इतना सॉफ्ट बनेगा कि मुंह में जाते ही उसकी मिठास घुल जाएगी और इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी बस बैटर परफेक्ट तरीके से बनाना पड़ेगा। तो चलिए प्रिया की रसोई से मिला कढ़ाई केक वाला ये तरीका आपको बताते हैं।कढ़ाई वाला केक बनाने के लिए सामग्री मैदा - 1 कप पिसी हुई चीनी - 1/2 कप बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा - 1/2 छोटा चम्मच तेल - 1/4 कप दही - 1/2 कप पानी - 1/2 ...