नई दिल्ली, मई 17 -- राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस के दौरान बताया कि वर्कलोड मैनेज करने के लिए जडेजा को आराम दिया गया है। रविंद्र जडेजा की जगह राजस्थान ने रवि सिंह को मौका दिया है। दिल्ली के लिए त्रिपुराना विजय डेब्यू मैच खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि इस पिच पर पहले क्या करना है। चेज करना बेहतर रहा है लेकिन टॉस हारकर खुश हूं। हमारे पिछले मुक़ाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी भी चोटिल हुए हैं। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। ज...