नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- साल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था तब किसने सोचा होगा कि यह 14 वर्षीय लड़का दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के लिए एक दिन शामत बन जाएगा। किसी ने सोचा हो या ना, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले की धार से इसे साबित जरूर कर दिया है। साल 2025 में जब आईपीएल शुरू हुआ तब वैभव के लिए राजस्थान की प्लेइंग XI में जगह नहीं बन रही थी, लेकिन इसे वैभव के लिए सौभाग्य ही कहेंगे कि उसी दौरान आईपीएल के मिड सीजन में संजू चोटिग हो गए और सूर्यवंशी को पहला मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने करियर की शुरुआत की। ठाकुर के खिलाफ पहली गेंद पर छ...