नई दिल्ली, जून 7 -- Mango Cake Recipe: गर्मियों के मौसम में आम की भरमार बाजारों में रहती है और हर कोई इस फल को खाना पसंद करता है। मैंगो आइसक्रीम, जूस, शेक आपने खून बनाया और खाया होगा लेकिन क्या आपने आम वाला केक खाया है। बच्चे केक खाना काफी पसंद करते हैं और आजकल हर छोटे फंक्शन और पार्टी में केक कटता ही है। तो क्यों ना आप कुकर में मैंगो केक बनाने का तरीका जान लें। आपके साधारण कुकर में मैंगो केक आसानी से बन जाएगा, इसके लिए आपको ओवन या अंडा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस केक का स्वाद बिल्कुल बेकरी जैसा और टेक्सचर मुलायम मिलेगा। तो चलिए आपको कुकर में मैंगो केक बनाने का तरीका बताते हैं।मैंगो केक के लिए इंग्रेडिएंट्स- पके आम का पल्प - 1 कप मैदा - 1½ कप पिसी हुई चीनी - ¾ कप दूध - ½ कप रिफाइंड तेल - ½ कप बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा - ½ छो...