शाहजहांपुर, मार्च 15 -- पुवायां क्षेत्र के नाहिल थाना इलाके के मलिक नाहिल गांव में मुर्गा बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। एक पक्ष का वीडियो आने के बाद दूसरे पक्ष ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर घटना की सच्चाई बताई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर सीओ और थाना प्रभारी शनिवार देर रात गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने गांव के प्रधान, प्रबुद्ध लोगों और दोनों पक्षों को बुलाकर शांति समिति की बैठक कराई। बैठक में दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा। पुलिस का कहना है कि गांव में फिलह...