लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- पुवाया के नाहिल गांव में मारपीट और दंड स्वरूप माफी मंगवाने तथा पैरों के आगे नाक रगड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वैश्य समाज में भारी रोष है। रविवार को सुबह समाज के सदस्यों ने पीड़ित के साथ पुवायां के सेवा कार्यालय पहुंचकर घटना का विरोध किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में समाज के वरिष्ठ और युवा सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कपिल गुप्ता, शैलेश वैश्य, सुबोध वर्मा, अम्बरीश रस्तोगी, कुलदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, नितेश गुप्ता, राम जी सराफ, दिवाकर गुप्ता, विशाल ओमर, पुष्कर गुप्ता, गौरव गुप्ता एड., आशीष शाह, गौरव गुप्ता, सगुन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की।समाज के लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न केव...