गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मुरादनगर नहर में डूबे युवक का शव मसूरी थाना क्षेत्र की नाहल झाल में मिला। कई दिनों से खोज रहे परिजनों ने युवक की पहचान 22 वर्षीय सुहेल पुत्र जहीर निवासी शहजादपुर रोड शीला मिल मुरादनगर के रूप में की है। एसीपी ने बताया क‌ि परिजनों ने मुरादनगर थाने में सुहेल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन दिन पूर्व सुहेल मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- नाहल झाल में युवक का शव मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...