गौरीगंज, दिसम्बर 14 -- शुकुल बाजार। कस्बा स्थित कटरा चौराहे पर लगने वाला जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थाना से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक तक आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसका प्रमुख कारण सड़कों तक फैला दुकानदारों का अतिक्रमण है। लोगों को दोपहिया व चार पहिया वाहन निकालने में कठिनाई होती है। लोगों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाते हुए जाम की इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...