नासिक में महिला पर्यटक से छेड़छाड़, परिजनों पर हमला; नौ लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- रविवार को भवाली बांध के पास झरनों पर घूमने गया था परिवार छेड़छाड़ के विरोध पर परिजनों से लूटपाट की, एसयूवी का शीशा तोड़ा
घटना का विवरण नासिक, एजेंसी। महाराष्ट्र के नासिक जिले में भवाली बांध पर 44 वर्षीय महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और उसके परिजनों पर हमला किया गया। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
परिवार की प्रतिक्रिया महिला ने रिपोर्ट में कहा कि वह रविवार को अपने पति, बेटे, बेटी, देवर और दो भतीजों के साथ भवाली बांध के पास झरनों पर घूमने गई थीं। उसी दौरान दो युवकों ने उन्हें देखकर सीटी बजाई और उनके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के अनुसार, जब महिला के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.