अलीगढ़, मार्च 3 -- अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिधौरा के रहने वाले तीन भाइयों का ट्रक पलट जाने के कारण मुम्बई के नासिक शहर में एक भाई बंटी की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली के गांव सिधौरा कासिमपुर निवासी कमल सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके तीन बेटे बंटी 26 वर्ष, जगदीश 30 वर्ष और संजू 24 वर्ष मजदूरी करते हैं। नवंबर माह में वह गांव के ही धारा पुत्र महेंद्र सिंह, देवेंद्र पुत्र अतर सिंह व सुशांत पुत्र लालाराम के साथ महाराष्ट्र के नासिक में ट्रकों में अंगूर की लोडिंग का कार्य करने गए थे। रविवार को नासिक के गांव पीपली से ट्रक में अंगूर की लोडिंग करने के बाद उसी ट्रक में बैठकर दूसरी जगह लोडिंग करने जा रहे थे। कुछ लोग ट्रक की छत पर बैठ गए थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक कोई जानवर आ गया। इससे चालक अपना नियंत्रण ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.