नई दिल्ली, मार्च 5 -- महाराष्ट्र के नासिक में अधिकारियों ने एक आईवीएफ सेंटर सील कर दिया है। इस सेंटर पर अवैध रूप से महिलाओं के अंडाणु (एग) निकालने और सरोगेसी रैकेट के सिलसिले में कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि ठाणे जिले के बदलापुर में कथित तौर पर अवैध रूप से मानव अंडे निकालने और बेचने वाले एक गिरोह का हाल ही में पर्दाफाश हुआ है। बदलापुर से बरामद कुछ दस्तावेजों में नासिक स्थित मालती आईवीएफ सेंटर का जिक्र मिला है। अधिकारियों ने बताया कि नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने उस केंद्र को सील कर दिया है और मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने नासिक के मुंबई नाका इलाके में स्थित आईवीएफ केंद्र पर छापा मारा और वहां से दस्तावेज बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आईवीएफ केंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.