नई दिल्ली, जुलाई 19 -- महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सगाई से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के समय लड़की का मंगेतर फोन पर था। इस पर हत्यारे ने उससे कहा कि 'वैशू इज फिनिश्ड'। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी की तलाश शुरू हुई। लेकिन घटनास्थल से दो किलोमीटर की दूरी पर आरोपी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार रात को हुआ। आरोपी साहिल ने आखिरी बार मिलने के नाम पर मृतका को बुलाया। इस पर सब खत्म करने के लिए लड़की उसके पास पहुंची। लेकिन इससे पहले उसने अपने मंगेतर को कॉल करके इस बात की जानकारी दी कि साहिल यहां आ रहा है। इसलिए वह भी आ जाए। मंगेतर भी अपना काम छोड़कर उससे मिलने के लिए निकल पड़ा। पुलिस अधिकारियों के मु...