नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नासा के आर्टेमिस-II मिशन ने लगभग 57 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष इतिहास को दोहराया है और पृथ्वी की बेहद शानदार तस्वीर जारी की है। इस बार अंतरिक्ष यात्रियों ने अर्थसेट नाम की तस्वीर कैद की है, जिसमें पृथ्वी चंद्रमा के क्षितिज के पीछे डूबती हुई दिखाई देती है। यह तस्वीर साल 1968 में अपोलो-8 मिशन के दौरान ली गई प्रसिद्ध अर्थराइज फोटो का मॉडर्न वेरिएंट मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- ईरान पर न्यूक्लियर अटैक करेंगे ट्रंप? अमेरिका का बड़ा बयान आ गया, जानिए क्या कहा आर्टेमिस-II मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री (रीड वाइज़मैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन) चंद्रमा के चारों ओर यात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने चंद्रमा के दूर वाले हिस्से से यह अनोखा दृश्य कैद किया। इस तस्वीर में नीले रंग की पृथ्वी सफेद बादलों के सा...