गोरखपुर, अप्रैल 28 -- प्रशान्त मिश्रा गोरखपुर।नासा अपने लैंडसैट कार्यक्रम के माध्यम से वर्षों से धरती के तमाम राज खोल रहा है। इसके तहत नासा ने अब 'योर नेम इन लैंडसैट' मॉड्यूल लॉन्च किया है, इसके द्वारा आप सैटेलाइट द्वारा ली गई नदियों, झीलों, नहरों व घाटियों आदि की तस्वीरों के माध्यम से अपना नाम उभरता हुआ देख सकते हैं। इसके लिए आपको नासा के 'लैंडसैट में आपका नाम' पोर्टल पर जाकर अपना नाम दर्ज करना होगा।नाम दर्ज होते ही, सिस्टम लैंडसैट कार्यक्रम से प्राप्त इमेजेज की पहचान करेगा और पृथ्वी की प्राकृतिक संरचनाओं का उपयोग कर अलग-अलग तस्वीरों से नाम के अक्षर को उभारेगा। यह भी पढ़ें- सैटेलाइट से लिए फोटो लिखेंगे आपका नाम; जानिए क्या है नासा का 'योर नेम इन लैंडसैट' मॉड्यूल इसके माध्यम से तट रेखाओं, पहाड़ियों, नदियों, झीलों और घाटियों जैसी प्राकृतिक...