नैनीताल, जून 21 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीझील को प्रदूषण मुक्त करने के लिए रविवार को नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) ने स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने झील और आसपास के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ठोस अपशिष्ट एकत्र किया।इतिहासकार व पर्यावरण प्रेमी प्रो. रीतेश साह ने बताया, कि पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों से बहकर काफी प्लास्टिक और कचरा झील में पहुंच गया था। इससे झील की सुंदरता के साथ जलीय जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन पर भी खतरा पैदा हो गया था। प्रो. साह ने कहा कि नैनी झील केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि नैनीताल की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और आर्थिक धुरी है। यह स्थानीय जलवायु को संतुलित रखने, भूजल पुनर्भरण और हजारों लोगों की आजीविका से जुड...