नासरीगंज में बिजली चोरी में तीन लोगों पर एफआईआर
सासाराम, मई 28 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज पावर सब स्टेशन क्षेत्र के घरी गांव में प्रभारी जेई सत्यप्रकाश के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन लोगों को अपने-अपने परिसरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बाद में आरोपितों पर कुल 68 हजार 542 रुपये का जुर्माना लगाते हुए तीनों के खिलाफ थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गी। प्रभारी जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ दल-बल के साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में मानवबल आफताब, हरिशंकर, चितरंजन एवं पिंटू शामिल थे। यह भी पढ़ें- नासरीगंज में बिजली चोरी में तीन लोगों पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.