सासाराम, जून 13 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज स्थित स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक, सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक और इटिम्हां स्थित पंजाब नेशनल बैंक समेत पांचों बैंक शाखाओं एवं जीविका टीम के संयुक्त सहयोग से जीविका दीदियों के बीच 8.25 करोड़ रुपये की ऋण का वितरण किया गया। इस मौके पर बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया गया। योगदान देने वाले सभी शाखा प्रबंधकों, जीविका कर्मियों, बैंक मित्रों, जीविका मित्रों व संबंधित सहयोगियों को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में सशक्त महिला-समृद्ध परिवार-विकसित समाज के संकल्प को दोहराते हुए महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- नासरीगंज में जीविका दीदियों के बीच 8.25 करोड़ ऋण वितरित फोटो नंबर-23 कैप्शन- ऋ...