नासरीगंज बीआरसी में भ्रष्टाचार के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
सासाराम, अगस्त 22 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शनिवार को नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। शिक्षक बीआरसी में कथित भ्रष्टाचार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोशित थे। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार विद्यार्थी व सचिव धर्मपाल प्रसाद ने किया। यह भी पढ़ें- जिले की सभी बीआरसी पर शिक्षकों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.