सासाराम, अप्रैल 6 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ुरी गांव में बैजनाथ सिंह हत्याकांड की नामजद आरोपित महिला मंजू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंजू देवी रिश्ते में मृतक की सगी बहन है। वहीं इसी मामले के एक मुख्य अभियुक्त रंजीत मउआर के बिक्रमगंज कोर्ट में आत्मसमर्पण किये जाने की चर्चा है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...