गढ़वा, अप्रैल 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी के दिनों में प्रत्येक वर्ष वन क्षेत्र अगलगी के कारण नष्ट हो रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को सुरक्षित रखने की बात तो अक्सर की जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है। गढ़वा जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में महुआ चुनने में सहूलियत के लिए गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं। उक्त वजह से न सिर्फ सैकड़ों छोटे पौधे नष्ट हो रहे हैं, बल्कि वन्य जीवों के भोजन और प्राकृतिक आवास को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों की इस नासमझी के कारण वन क्षेत्र नष्ट हो रहे हैं। जिला मुख्यालय सटे बंडा पहाड़ पर पिछले दो दिनों से जंगल में आग धधक रहा है। उक्त कारण काफी संख्या में कई छोटा बड़ा पौधा जल गया। उक्त इलाके के अधिसंख्य पेड़ को लोग पहले ही काट लिए हैं। पहाड़ पर सिर्फ झाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.