नई दिल्ली, जून 15 -- अच्छी सेहत का सबसे पहला नियम है अच्छा खानपान। आजकल लोग इसपर तो ध्यान दे देते हैं कि वो क्या खा रहे हैं, लेकिन कब खा रहे हैं इसका कोई ख्याल नहीं। आयुर्वेद की मानें तो सुबह के नाश्ते से ले कर रात के डिनर का एक सही समय होता है। दरअसल शरीर की पाचन शक्ति यानी अग्नि दिनभर एक जैसी नहीं रहती। इसलिए अगर भोजन इसे ध्यान में रखकर किया जाए, तो बेहतर तरीके से पचता भी है और उसके गुण भी शरीर में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं। आजकल तो खाने की गलत टाइमिंग की वजह से लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भी कॉमन होती जा रही हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि एक परफेक्ट मील टाइमिंग क्या हो सकती है। तो आइए विस्तार में जानते हैं आयुर्वेद का इसपर क्या कहना है।सुबह का नाश्ता कब करना चाहिए? सुबह का नाश्ता दिनभर की सबसे जरूरी मील माना जाता है। आयुर्वेद ...