नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- रोज सुबह के नाश्ते में वही पराठे, सैंडविच और बेसन का चीला खा कर बोर हो गए हैं, तो एक बार ये टोमैटो नीर डोसा बनाकर जरूर ट्राई करें। ये ना सिर्फ जल्दी बन जाता है, बल्कि खाने में भी खूब टेस्टी लगता है। टमाटर का टैंगी स्वाद और मसालों का कमाल इस डोसा को खास बनाते हैं। बेस्ट बात है कि इसके लिए आपको रातभर या 8 घंटे के लिए दाल चावल भिगोने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 2 घंटे पहले अगर आप चावल भिगोकर रख दें, तो सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख में ये स्वादिष्ट सा डोसा बनाकर खाया जा सकता है। ये डोसा इतना कुरकुरा और जालीदार बनता है कि खा कर मजा ही आ जाएगा। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।टोमैटो नीर डोसा बनाने के लिए सामग्री टमाटर का क्रिस्पी और जालीदार नीर डोसा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- कच्चे...