सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में बारात के दौरान नाश्ता करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बारातियों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। किसी तरह शादी संपन्न होने के बाद दूल्हे के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के बालकपुरवा निवासी जयपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने बेटे सुशील कुमार की बारात लेकर बजेहरा गांव गए थे। आरोप है कि जब उनके रिश्तेदार नाश्ता कर रहे थे, तभी गांव के ही महराज सिंह यादव, मनीष यादव, छत्रपाल यादव और शिशुपाल यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और नाश्ते में व्यवधान डालने लगे। जब पीड़ित और उसके रिश्तेदारों ने विरोध किया, तो आरोपियो ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.