बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच की जंग लम्बी खींचती जंग हमारे-आपके किचेन से लेकर जीवन शैली तक पर असर डालने लगी है। हालत यह है कि नाश्ते की प्लेट से लेकर खाने की थाली तक महंगी हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर के साथ ही तेल-रिफाइन के रेट में बढ़ोत्तरी से होटल-रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड की दुकानों पर नाश्ता और भोजन महंगा हो गया है। पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। दस दिनों बाद लगन शुरू होने वाला है। ऐसे में इनकी कीमतों में और तेजी की आशंका है।सरसो तेल और रिफाइन की कीमतों में तेजी वृद्धि हुई है। थोक कारोबारी आलोक जायसवाल के अनुसार सरसो के तेल में प्रति किलो छह से नौ रुपए तथा रिफाइन की कीमत में प्रति लीटर सात से दस रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। थोक विक्रेता अरविंद के अनुसार ब्रांडेड ...