सहरसा, फरवरी 12 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी 2 में मंगलवार देर रात नाश्ते के तीन सौ रूपये मांगने पर दुकानदार मोनु साह साथ मारपीट की गई। वहीं बीच-बचाव करने आए दुकानदार के कर्मी मो निजाम का लोहे की रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।निजाम को गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जख्मी कहरा रोड निवासी मोनू साह ने बताया कि प्रेमलता अमरेंद्र मिश्र कॉलेज समीप कपड़ा , भुजा-पकौड़ी और वसुधा केंद्र आदि की दुकान है।मंगलवार रात करीब दस युवक दुकान पर आया और नाश्ता आदिि किया।जिसका करीब साढ़े तीन सौ रुपये मांगने पर युवक बहस करने लगा।मारपीट करने लगा।लोहे की रॉड से हमला करने के कारण कर्मी मो निजाम का सिर फट गया।जिसके बाद सभी युवक भाग निकले।घटना की सूचना टीओपी दो पुलिस को दी ...