साहिबगंज, मार्च 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित नाश्ते की एक दुकान में बीते रात बुधवार की रात को चोरी हुई है। नाश्ता दुकानदार अमित साहा ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह दुकान खोलने के लिए जैसे पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है। अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो दो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, 22 किलो सत्तू, बिस्किट ,चनाचूर नगद करीब 1500 सौ रुपए आदि अन्य खाने पीने के समान की चोरी कर ली है। इसबीच प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि अब तक आवेदन नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...