साहिबगंज, मार्च 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के निबंधन कार्यालय के सामने एक नाश्ता दुकान में बीते शुक्रवार की रात को चोरी हुई। नाश्ता दुकानदार चंदन गोंड ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि में गेट का ताला टूटा है । अंदर जाकर देखा तो दो गैस सिलेंडर, कोल्ड ड्रिंक आदि अन्य सामान गायब है। चोरी के मामले को लेकर दुकानदार के द्वारा थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...