गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम चौरी खास निवासी श्रीराम सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 नवंबर की शाम को मुंडेरा बाजार में वेटर का कम कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर फ़ोन करके रेलवे क्रॉसिंग के पास बुलाया गया। फिर नाश्ता कराने के बहाने दो लोग बाइक पर बैठाकर बदुरहिया चौराहे पर ले ग‌ए। एक कॉलेज पास बाइक को रोककर वहां पर छह अज्ञात लोगों ने मिलकर बेल्ट व‌ पंच से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...