गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक बाजार में शनिवार को मात्र 30 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने ग्राहक पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी मुख्तार सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। जख्मी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह रतनचक बाजार स्थित एक होटल में नाश्ता करने गए थे। नाश्ता करने के बाद उन्होंने दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया। इस दौरान दुकानदार ने 50 रुपये के बदले 80 रुपये काट लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.