खगडि़या, जून 12 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि नाव संचालन के दौरान यात्रियों से अगर अबैध वसूली की शिकायत मिली तो सम्बंधित नाविक पर कार्रवाई तय है। यह बातें यह बाते गंगा घाट निरीक्षण के दौरान विधायक बाबूलाल सौर्य ने शुक्रवार को कही। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने घाट क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया, जिसके बाद विधायक का रुख सख्त हो गया क घाट पर मौजूद ई-रिक्शा चालकों, टेम्पू चालकों एवं नाव परिचालन से जुड़े लोगों ने भी विभिन्न समस्याओं और वसूली संबंधी शिकायतों को विधायक के समक्ष रखा। इस दौरान विधायक बाबूलाल सौर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने पहले ही अवैध वसूली पर रोक लगाने का निर्देश दिया है और किसी भी कीमत पर आम जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाव संचालन के दौरान अबैध वसूली हुई तो कार्रवाई तय य...