भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। महादेवपुर से खुली एक बड़ी नाव जिसमें ज्यादा दूध वाले मोटरसाइकिल के साथ सवार थे। इस नाव में तीन महिला भी सवार थी। इस पर एक टोटो लोड था। टोटो पर सवार एक मरीज को ऑक्सीजन भी लगा हुआ था। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दूसरा नाव से मरीज को समेत अन्य लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अलग-अलग समय में दो नाव खराब हो गई। जिस पर करीब तीन दर्जन से अधिक लोग सवार थे। नाव के खराब होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम बीच गंगा में पहुंच कर दोनों खराब नाव से यात्रियों को रेस्क्यू किया।इस संदर्भ में एसडीआरफ के इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने बताया कि एक नाव पर मरीज की तबीयत खराब होने समेत दो नाव के खराब होने की सूचना पर तुरंत नाव पर सवार मरीज समेत अन्य यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया।...