मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- पारू। थाना क्षेत्र के कुबौली गांव में बुधवार को गंडक की तेज धारा में नाव पलटने से डूबे 13 वर्षीय विकास कुमार का शुक्रवार को शव मिला। एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास से किशोर का शव बरामद हुआ। विकास के पिता किशोर ठाकुर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। उधर, कल्याणपुर घाट पर नहाने के दौरान डूबे उमेश राम का दूसरे दिन भी कोई अता-पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...